Wednesday, March 11, 2026
Home Breaking होली पर्व पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट...

होली पर्व पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी

109

The Duniyadari: बिलासपुर- होली पर्व पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान थाने में FIR दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मियों को घंटे इंतजार करना पड़ा। हालांकि, बाद में एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया गया।

वहीं, रंगोत्सव पर्व पर दो पक्षों में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया। एक अन्य घटना में गाली देने से मना करने पर युवक पर हंसिया से वार कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना तखतपुर और पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

तोरवा क्षेत्र के बॉम्बे आवास के पास होली पर्व पर बदमाशों ने प्रधान आरक्षक पर पथराव कर दिया। उन्होंने इस घटना की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ लिया।

जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। दरअसल, होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरे दिन ड्यूटी पर तैनात रहे। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिसकर्मियों को बदमाशों का सामना भी करना पड़ा।

लिहाजा, पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। लेकिन, थानेदार सहित पुलिस अफसर मामले में केस दर्ज करने से कतराते रहे। कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराने के लिए पुलिसकर्मी को ही मशक्कत करनी पड़ी और घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एसपी रजनेश सिंह को मामले की जानकारी हुई, तब उन्होंने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए।