Saturday, April 4, 2026
Home बाबा महाकाल 16 जुलाई बाबा श्री महाकाल आरती: बाबा श्री महाकाल मस्तक पर त्रिपुंड,...

16 जुलाई बाबा श्री महाकाल आरती: बाबा श्री महाकाल मस्तक पर त्रिपुंड, ॐ और रजत मुकुट अर्पित कर श्रृंगार, करे दर्शन।

187

The duniyadari उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

श्री महाकालेश्वर के मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और रजत मुकुट अर्पित कर श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

मंगलवार अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।