न्यूज डेस्क।ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके कमजोर या पॉवरफुल होते हैं। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक तो कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शनि देव 18 मार्च को अपनी स्वराशि में पॉवरफुल होकर भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का पॉवरफुल होना मकर राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपके फाइनेंस के घर में शनि देव की मजबूती अच्छी होगी। इसलिए आर्थिक रूप से आपको सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही जो कुछ मानसिक तनाव था उससे मुक्ति मिलेगी।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय आपको मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही निवेश से लाभ मिलेगा। जिन लोगों का व्यापार लोहा, तेल, पेट्रोलियम पदार्थ से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आगामी 3 महीने आपको शानदार रहने वाले हैं। नौकरपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का पॉवरफुल होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश महापुरुष राजयोग बनाकर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।लेकिन दांपत्य जीवन को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं अगर आप कमीशन एजेंट, कंसल्टेंसी तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका व्यापार शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है। तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

 

वृष राशि (Taurus Zodiac)
शनि देव का पॉवरफुल होना वृष राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में शश और केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपको पिता का सुख का मिलेगा। आपकी आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो लाभ हो सकता है। साथ ही विदेश जाने के भी योग हैं। इस समय आपको सरकार से लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का पॉवर होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाया है। इसलिए यह समय उन लोगों को ज्यादा अच्छा रहेगा, जिनका करियर, आध्यात्म, विचारक, रिसर्च, डॉक्टर, वैज्ञानिक हैं, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में पैसा लगाना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है।