Tuesday, March 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, महिलाओं-युवाओं-किसानों पर रहेगा खास...

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, महिलाओं-युवाओं-किसानों पर रहेगा खास फोकस

18

The Duniyadari: रायपुर, 16 फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ सरकार अपना वार्षिक बजट 24 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत करेगी। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है और सत्र के दूसरे दिन ही बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष का बजट “विजन 2047” को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। पिछले साल की “ज्ञान-गति” थीम के बाद इस बार भी सरकार एक नई थीम के साथ बजट लाने की तैयारी में है, जो राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करेगी।

वित्त मंत्री के मुताबिक बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के लिए जनहितकारी प्रावधानों को मजबूत करना है। साथ ही विकास कार्यों, रोजगार के अवसरों और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें करीब 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका सदन को संबोधित करेंगे। उनके अभिभाषण के साथ सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसमें सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की रूपरेखा पेश की जाएगी।