Friday, April 10, 2026
Home Breaking 28 फरवरी महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर का त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार,...

28 फरवरी महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर का त्रिनेत्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

129

The Duniyadari: उज्जैन-विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपद तिथि (शुक्रवार) तड़के मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

आज बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की और फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।

शुक्रवार अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।