Thursday, August 27, 2026
Home Uncategorized 29 June Mahakal Bhasm Aarti: बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का...

29 June Mahakal Bhasm Aarti: बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का त्रिपुंड और ॐ अर्पित कर राजा स्वरूप में हुआ भव्य श्रृंगार, यहां करें दर्शन

249

The duniyadari मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की अष्टमी तिथि को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। भगवान के मस्तक पर चांदी का त्रिपुंड, ॐ, भांग, चंदन, पुष्प अर्पित कर श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की।

भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे।