Wednesday, October 21, 2026
Home Breaking 7 दिसंबर को रायपुर दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, इन...

7 दिसंबर को रायपुर दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

236

The Duniyadari: रायपुर–  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 दिसंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे. उनके साथ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी रायपुर आएंगे.

जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वे प्रेसिडेंट पुलिस कलर प्रदान करेंगे.

कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन और पुलिस महकमे की तैयारी शुरू हो गई है.