Sunday, April 12, 2026
Home उज्जैन 8 अगस्त बाबा श्री महाकाल आरती: बाबा महाकाल के मस्तक पर शेषनाग...

8 अगस्त बाबा श्री महाकाल आरती: बाबा महाकाल के मस्तक पर शेषनाग अर्पित कर श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

183

The duniyadari :उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह, शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गुरुवार को सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

भगवान महाकाल के मस्तक पर ॐ अर्पित कर श्रृंगार किया गया। महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।