Tuesday, July 14, 2026
Home Breaking CG BREAKING : मुठभेड़ में 2 जवान घायल…

CG BREAKING : मुठभेड़ में 2 जवान घायल…

142

The Duniyadari:सुकमा में दो कोबरा जवान घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक चिंतलनार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। अधिकारी ने बताया कि कोबरा की एक टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई किया।

इस दौरान 2 जवान घायल हुए है। दोनों की हालत फ़िलहाल स्थिर है। बता दें कि दरअसल, हाल ही में नक्सलियों के गढ़ गोमगुड़ा में सुरक्षबालों का संयुक्त कैंप स्थापित किया गया है। जवान इस इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन पर निकल रहे हैं। वहीं सोमवार की रात जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी दौरान जंगल की तरफ से नक्सलियों ने जवानों पर एकाएक BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे, फायरिंग की। दरअसल, कैंप खुलने के बाद जवान लगातार उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं 2 दिन पहले जवानों ने नक्सलियों का शहीदी स्मारक भी ध्वस्त किया था।