Monday, April 13, 2026
Home Breaking त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की समय-सारणी में संशोधन...

त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की समय-सारणी में संशोधन हुआ

148

The Duniyadari:बेमेतरा- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 के तहत त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु पूर्व में जारी जारी समय-सारणी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) रायपुर से संशोधित कर नवीन समय सारणी कर दी गयी है।

नवीन समय-सारणी अनुसार : जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 03.01.2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 08.01.2025 (बुधवार) से 10.01.2025 (शुक्रवार) होगा।

जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की जानकारी 10.01.2025 (शुक्रवार) प्रेषित किया जाना। उक्त सभी कार्य का निष्पादन कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। वही संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 03.01.2025 (शुक्रवार) को और आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी 11.01.2025 (शनिवार) प्रेषित करने की कार्रवाई की जाएगी।