Thursday, November 5, 2026
Home Breaking कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस…

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस…

282

The Duniyadari:अंबिकापुर- अंबिकापुर से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी की मां पति- पत्नी की लड़ाई में बीच बचाव करने पहुंची थी। इसी बीच आक्रोशित बेटे ने पहले तो की लात मुक्के से बेरहमी से पिटाई की उसके बाद उसने हत्या कर दी।

बेटे की पिटाई से मां रिद्धि बाई बरगाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र चवरसाय बरगाह को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनेया टोंगरीपारा की है।