Friday, March 6, 2026
Home Breaking KORBA BREAKING : मनोज शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर युवा नेता...

KORBA BREAKING : मनोज शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर युवा नेता बद्री अग्रवाल ने दी बधाई

103

The Duniyadari: कोरबा, भाजपा कोरबा जिला के नए अध्याय का शुभारंभ हो गया है, दीपका नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा भारतीय जनता पार्टी कोरबा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति, मरवाही विधानसभा प्रभारी सदस्य बद्री अग्रवाल ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है,

भाजपा में निभाई गई जिम्मेदारियां और योगदान ने उन्हें इस शिखर पर पहुंचाया है, प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा जिला कोरबा प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दीपका जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा जिला सामाजिक समरसता प्रमुख (आरएसएस) मंडल अध्यक्ष, भाजपा मंडल (06 वर्षों तक) पार्षद (पीआईसी), नगर पालिका परिषद दीपका अपने राजनीतिक कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1996 से 2003 तक ग्राम पंचायत दीपका में दो बार निर्विरोध निर्वाचित पंच। जांजगीर लोकसभा, कोरबा लोकसभा, और कटघोरा विधानसभा के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत में सक्रिय भूमिका। कोरोना काल में पार्टी निर्देशित कार्यों का निर्वहन और व्यक्तिगत रूप से असहाय लोगों को सहायता। किसानों के लिए बोनस आभार यात्रा और भू-विस्थापितों के अधिकारों के लिए आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी रही।

 

मनोज शर्मा की नियुक्ति के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ता झूम उठे और तालिया के गड़गड़ाहट गूंज उठी । कार्यकर्ताओं के जोश के साथ मनोज शर्मा पार्टी को कोरबा जिले में और मजबूती दिलाने की उम्मीद है।

बद्री अग्रवाल ने मनोज शर्मा के जिला अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं प्रेषित की है बद्री अग्रवाल छात्र नेता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बद्री अग्रवाल ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुवात की थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार है