Tuesday, October 27, 2026
Home Breaking ACB-EOW का छापा: मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी से जुड़ा है मामला…

ACB-EOW का छापा: मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी से जुड़ा है मामला…

164

The Duniyadari: रायपुर- ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी ने छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई एक गड़बड़ी के मामले में रायपुर और दुर्ग के साथ चंलकुला में छापा मारा है। ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी की छापे की यह कार्रवाई सीजीएमएसी के अफसरों के साथ मेडिकल सप्‍लायरों के यहां भी चल रही है। मामला रीएजेंट खरीदी से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी में सप्‍लायर को करीब 100 गुना ज्‍यादा भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी।

अब से कुछ देर पर ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी की तरफ से इस मामले में बयान जारी किया जा सकता है।