Saturday, September 12, 2026
Home Breaking महिला की नातिन ने उसकी बुआ का राशन कार्ड फाड़ दिया, अब...

महिला की नातिन ने उसकी बुआ का राशन कार्ड फाड़ दिया, अब उसे राशन नहीं मिलेगा…यही कहकर महिला की कर दी हत्या

228

The Duniyadari: दंतेवाड़ा- जिले में एक युवक ने 54 साल की महिला को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला है। उसका कहना था कि महिला की नातिन ने उसकी बुआ का राशन कार्ड फाड़ दिया है। अब उसे राशन नहीं मिलेगा। यही कहकर महिला की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के नड़ेनार गांव में वारदात हुई है। इस गांव का रहने वाला युवक जोगा मरकाम (19) गांव की रहने वाली महिला बुधरी पोडियामी के घर पहुंच गया। उनसे कहा मेरी बुआ अकेली रहती है। अब उन्हें राशन नहीं मिलेगा क्योंकि तुम्हारी नातिन ने उसका राशन कार्ड फाड़ दिया है। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई।

वहीं युवक महिला को घसीटकर बाहर लाया। फिर लात-घूंसे मारे। जिसके बाद उसने लाठी-डंडे से इतना पीटा की महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। वहीं गांव वालों ने और महिला के अन्य रिश्तेदारों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद उसे गांव के ही एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।