Thursday, March 12, 2026
Home Breaking फिल्मी स्टाइल में जनपद कार्यालय उम्मीदवार का अपहरण

फिल्मी स्टाइल में जनपद कार्यालय उम्मीदवार का अपहरण

130

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान होने के बाद से सियासी पारा गरमाया हुआ है। जहां एक ओर पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं तो दूसरी ओर प्रत्याशियों से जुड़ी भी कई खबरें सामने आ रही है।

इसी कड़ी में खबर आ रही है कि तिल्दा में नामांकन भरने से पहले ही प्रत्याशी का अपहरण हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने प्रत्याशी को फिल्मी स्टाइल में जनपद कार्यालय उम्मीदवार अपहरण किया है। हालांकि ममला गरमाने के बाद आरोपियों ने प्रत्याशी को रायपुर में छोड़ दिया और फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार पचरी निवासी योगेश दास गुरु गोसाई आज पंचायत चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जनपद कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश जनपद कार्यालय पहुंचे और योगेश दास गुरु गोसाई का अपहरण करके फरार हो गए।

बताया गया पिछले गई सालों से इस पंचायत में कोई नामांकन दाखिल नहीं करता था और इस बार योगेश दास ने नामांकन भरने और चुनाव लड़ने पहुंचे थे। लेकिन इससे पहले खेला हो गया। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद जनपद उपाध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि टिकेश्वर मनहरे ने ही योगेश दास गुरु गोसाई का अपहरण कराया है। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने तिल्दा थाने में केस दर्ज कराया है।