Friday, October 23, 2026
Home Breaking CG BREAKING: मड़ाई मेला के दौरान गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट...

CG BREAKING: मड़ाई मेला के दौरान गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी

237
Oplus_131072

The Duniyadari: गरियाबंद– जिला मुख्यालय गरियाबंद में प्रति तीन वर्ष में आयोजित होने वाले मड़ाई मेला इस बार 28 फरवरी से गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मड़ाई मेला में लोगों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है।

साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिसमें राजिम मार्ग तरफ से आने वाली गाड़ियां मिनी स्टेडियम में पार्क होगी।

इसी प्रकार छुरा मार्ग से आने वाली गाड़ियां गोपाला प्लाट में, देवभोग तरफ से आने वाली गाड़ियां कृषि उपज मंड़ी एवं मणी कंचन केन्द्र, पारागांव तरफ से आने वाली गाडियां क्रीडा परिसर के पास एवं सढ़ौली तरफ से आने वाली गाड़ियां किसान राईस मिल में पार्क होंगी।