Sunday, May 31, 2026
Home Breaking युवती के साथ अश्लील हरकत और हमला, तीन युवकों के खिलाफ मामला...

युवती के साथ अश्लील हरकत और हमला, तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

171

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी की सड़कों में लोग आवारा युवकों से असुरक्षित है, सरेआम छेड़छाड़ और अश्लीलता को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है, ताजा मामला खमतराई से सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक एक युवती अपने मित्र के साथ पंडरी से खमतराई स्थित घर जा रही थी।

इस दौरान पंडरी-खमतराई रोड में तीन आवारा लड़के छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने लगे, जिसका विरोध साथ में बैठे मित्र ने किया तो आरोपियों ने रॉड से पिटाई कर दी. फ़िलहाल खमतराई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कार को जब्त किया गया है।