Thursday, September 17, 2026
Home Breaking केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया

138

The Duniyadari: रायपुर- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि बस्तर जाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। कल सुबह दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) में माँ दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम में बस्तरवासियों से संवाद करूँगा। उसके बाद रायपुर में नक्सलमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में LWE पर समीक्षा बैठक करूँगा।