Saturday, November 7, 2026
Home Breaking CG Accident Breaking: नेशनल हाईवे में बस ने महिला को कुचला, मौत…

CG Accident Breaking: नेशनल हाईवे में बस ने महिला को कुचला, मौत…

283

The Duniyadari: जगदलपुर- राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में गोबर बिनने के लिए निकली महिला को जगदलपुर से बैलाडीला की ओर जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस ने अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवा दिया गया, वहीं बस को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि तोकापाल निवासी चमारिन बघेल (60 वर्ष) अपने घर से गोबर बिनने के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान जगदलपुर से बैलाडीला के लिए निकली रॉयल ट्रेवल्स की बस ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।