Wednesday, May 13, 2026
Home Breaking CG BREAKING: एम्स के डॉक्टर ने लगाई फांसी

CG BREAKING: एम्स के डॉक्टर ने लगाई फांसी

149

The Duniyadari: रायपुर- राजधानी स्थित एम्स के डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉ. रवि कुमार ने हर्षित टावर स्थित निवास में खुदकुशी की है। मौत से पहले डॉक्टर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने काम के दबाव का जिक्र किया है। फ़िलहाल आमनाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। डाॅक्टर रवि कुमार 26 वर्षीय एम्स में डाॅक्टर थे और हर्षित टावर के फ़्लैट नंबर-221 में रहते थे। वे मूलतः आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। शनिवार की देर रात उनके कमरे में उनकी लाश मिली। पंखे में बंधे फंदे पर डाॅक्टर का शव लटका हुआ था। मृत डॉक्टर के साथियों ने फोन कर इसकी सूचना आमानाका पुलिस को दी ।

पुलिस जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में डाॅक्टर रवि कुमार ने मौत के कारणों का जिक्र किया है। पुलिस डाॅक्टर के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने डाॅक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।