Saturday, October 24, 2026
Home Breaking पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी 53 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर…

पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी 53 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर…

273

The Duniyadari: दुर्ग- जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड पर हैं। उन्होंने एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) में सालों से पदस्थ दागी पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया तो वहीं अब 53 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार छुट्टी के दिन तबादले की लिस्ट जारी की। उन्होंने 18 मई को जारी ट्रांसफर आदेश में 53 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया। इसमें 11 एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों का नाम शामिल है।

एसएसपी ने सालों से पुलिस लाइन में अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे पुलिस कर्मियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने 42 पुलिस कर्मियों को लाइन से निकालकर जिले के अलग-अलग थानों में पोस्टिंग दी है।