Wednesday, May 13, 2026
Home Breaking नवविवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली…. हत्या...

नवविवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली…. हत्या या आत्महत्या?

138

The Duniyadari: रायपुर- नवविवाहिता की लाश राजधानी के लिली चौक स्थित एक घर में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की मृतका मंदिर हसौद थाना इलाके में रक्षाबंधन के दिन हुए गैंगरेप के आरोपी कृष्णा साहू की पत्नी है।

मृतका आरती हनोतवाल 23 साल की शादी तीन महीने पहले ही कृष्णा साहू से हुई थी। आपको बता दें कि, कृष्णा साहू पुलिसकर्मी का पुत्र है और रक्षाबंधन के दिन रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी भी है। कृष्णा साहू कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था और 3 महीने पहले ही उसकी शादी आरती हनोतवाल से हुई थी।

वहीं आज आरती का शव घर पर लटका हुआ मिला है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं दूसरी तरफ मृतका का पति कृष्णा साहू घर से फरार है।

पुलिस की टीम ने मृतका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगा की आरती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।