Monday, June 15, 2026
Home Breaking विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

192

The Duniyadari: कोरबा 06 जून 2025/ एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र, खरमोरा, कोरबा के जलागार परिसर में जिला

व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा जिला उद्योग संघ कोरबा के सहयोग से सीताफल, काजू, कदम्ब, अमरूद, गुलमोहर इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। साथ ही जिले के औद्योगिक क्षेत्र, खरमोरा एवं कोहड़िया में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के इकाई परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ो का भी पौधरोपण किया गया।

इसी प्रकार विकासखण्ड कटघोरा एवं पोड़ीउपरोड़ा में स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के परिसर में इकाईयों को प्रोत्साहित करते हुए वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

“एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक टी. आर कश्यप, प्रबंधक तरूण कुमार राठिया, जिला उद्योग संघ के पदाधिकारी श्रीकांत बुधिया, अध्यक्ष, संतोष खरे, सचिव, गोपाल पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।