Friday, September 18, 2026
Home Breaking कोरबा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान के...

कोरबा पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाए गए सघन अभियान के तहत दो दिनों में 101 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया

236

The Duniyadari: कोरबा- पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो दिन के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 101 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें 12 स्थाई वारंटी और 89 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से फरार अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इस विशेष अभियान में थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, बांगो सहित पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर और CSEB चौकी की सक्रिय भूमिका रही।

इस अभियान में थाना उरगा, बालको और बांकीमोंगरा ने सर्वाधिक वारंट तामील किए। पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही, वारंट तामील करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की गई है।