Friday, October 23, 2026
Home Breaking गर्लफ्रेंड के गुस्से का शिकार बना निर्दोष लड़का: चाकूबाजी की वारदात को...

गर्लफ्रेंड के गुस्से का शिकार बना निर्दोष लड़का: चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया

252

The Duniyadari: भिलाई- प्रेम-प्रसंग के चलते हुए विवाद ने एक निर्दोष युवक को अस्पताल पहुंचा दिया। अपनी गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल सोना अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर नाराज़ था। गुस्से में आकर उसने बदला लेने की नीयत से अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर नीरज वर्मा नामक युवक को निशाना बनाया। दोनों ने नीरज पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया और फिर चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल नीरज को सुपेला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित युवक के पिता अजय वर्मा ने पुरानी भिलाई थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नीरज द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर आरोपी साहिल सोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस नाबालिग सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।