Saturday, September 12, 2026
Home Breaking मासूम की मौत पर हंगामा: सरकारी अस्पताल की नर्स ने निजी क्लीनिक...

मासूम की मौत पर हंगामा: सरकारी अस्पताल की नर्स ने निजी क्लीनिक में रेफर किया था, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप….

223

The Duniyadari: बलरामपुर- जिले के रघुनाथनगर सिविल अस्पताल में इलाज में लापरवाही की वजह से एक 7 वर्षीय मासूम की जान चली गई। घटना रविवार देर शाम की है जब सांप के काटने से घायल बच्चा अस्पताल लाया गया था, लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक बच्चा पंडो जनजाति से था। परिजनों का आरोप है कि वे बच्चे को तत्काल लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय थीं।

अस्पताल की एक नर्स ने उन्हें 102 वाहन से मरीज को एक निजी क्लीनिक भेज दिया, जो वहीं के चिकित्सा अधिकारी अनिल सिंह का बताया जा रहा है।

परिजनों के मुताबिक, जब निजी क्लीनिक में डॉक्टर को यह जानकारी मिली कि मरीज को सर्पदंश हुआ है, तो उन्होंने उसे फिर से सिविल अस्पताल भेज दिया। तब तक बच्चे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।