Thursday, October 29, 2026
Home Breaking कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने बनी रणनीति, खाद...

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने बनी रणनीति, खाद की कमी और बिजली बिलों में बढ़ोतरी पर मचेगा हंगामा

272

The Duniyadari: रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक देर शाम को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने की। बैठक के बाद महंत ने प्रेसवार्ता आगामी रणनीति की जानकारी दी।

डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि बैठक में सभी विधायकों की बातों को सुना गया है और तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान आक्रामक तरीके से मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के खिलाफ मुद्दे ज्यादा हैं, लेकिन मानसून सत्र की अवधि बहुत कम रखी गई है। फिर भी हम जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी, सुरक्षा से जुड़े मसले और आदिवासियों के मुद्दों को लेकर लड़ेंगे। महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पूरी तैयारी के साथ विधानसभा सत्र में सरकार को घेरेंगे।

महंत ने कहा कि फर्जी धान खरीदी के चलते करोड़ों का नुकसान हुआ है यह मुद्दा भी उठायेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र कल यानी 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान सदन में 5 बैठकें होंगी।