Saturday, June 27, 2026
Home Breaking KORBA: खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से...

KORBA: खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत

175

The Duniyadari: कोरबा- किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है. जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है.

सुबह के वक्त जब ग्रामीण खेत में काम करने गए इस दौरान हाथी को गिरा हुआ देखा. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी.

कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एक किसान के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. किसान से पूछताछ की गई, जिसमें उसने गुनाह कबूल किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं. आगे की कार्रवाई की जारी है.