Sunday, May 31, 2026
Home Breaking हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक और महिला गिरफ्तार

हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में शामिल एक और महिला गिरफ्तार

148

The Duniyadari: रायपुर पुलिस ने हेरोइन सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला पेडलर हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9.5 ग्राम हेरोइन, एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई करता था। हरप्रीत कौर फरार आरोपी रूपिंदर उर्फ पिंदर के मकान में किराये पर रहकर उसी के साथ मिलकर सप्लाई नेटवर्क चला रही थी। इस गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने इसी प्रकरण में 2 महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 273.19 ग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपये थी। अब तक इस मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं I

*पुलिस की कार्रवाई:*

– रायपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

– उनके कब्जे से करीब 1.58 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है।

– पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त अंतर्राज्यीय और स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

*महत्वपूर्ण जानकारी:*

– गिरफ्तार महिला आरोपी हरप्रीत कौर उर्फ हैप्पी के खिलाफ थाना कबीर नगर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

– पुलिस अब फरार आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है।