Tuesday, June 23, 2026
Home Breaking दर्दनाक हादसा: खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से...

दर्दनाक हादसा: खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत

178

The Duniyadari: कवर्धा जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां टमाटर चोरी करने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जहुरु निषाद और उसके बेटे श्रवण निषाद के रूप में हुई है। दोनों खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे, जहां खेत मालिक विशाल पटेल ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए हाईटेंशन तार लगाए थे।

*घटना की जानकारी:*

– मृतक पिता और पुत्र टमाटर चोरी करने के उद्देश्य से खेत में घुसे थे।

– हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

– सुबह खेत मालिक ने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे और पुलिस को सूचित किया।

– पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है I