Tuesday, October 20, 2026
Home Breaking दुखद हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र की...

दुखद हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र की मौत

256

The Duniyadari: बस्तर जिले के अलनार गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से 14 वर्षीय छात्र लोकेश नाग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की दादी चंपा नाग गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे की है, जब अलनार गांव निवासी लोकेश नाग अपने आंगन में जमीन पर सो रहा था। अचानक मकान का कच्चा दीवार भरभराकर गिर पड़ा और वह मलबे के नीचे दब गया। परिजनों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोकेश कक्षा 8वीं का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा माना जाता था।

*परिजनों के आरोप*

परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कई बार आवेदन देने के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिला, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मृतक की दादी ने कहा कि अगर घर पक्का होता तो यह दुर्घटना टल सकती थी और उनके पोते की जान बच जाती।*

परिजनों का आरोप है कि समय पर पोस्टमार्टम नहीं होने से दाह संस्कार में देर हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वे शव को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन घंटों डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने से उनकी पीड़ा और बढ़ गई .