Thursday, July 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कांग्रेस ने किया...

वन मंत्री केदार कश्यप पर अभद्र व्यवहार का आरोप, कांग्रेस ने किया विरोध

196

The Duniyadari : सर्किट हाउस विवाद पर बवाल, मंत्री पर मारपीट के आरोप

जगदलपुर। शनिवार की शाम सर्किट हाउस में घटित एक विवाद ने प्रदेश की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। वन मंत्री केदार कश्यप पर सर्किट हाउस के एक कर्मचारी से अभद्र व्यवहार और हाथापाई के आरोप लगे हैं। इस मामले के थाने तक पहुँचने के बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाकर प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज कर दिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मंत्री का यह आचरण अस्वीकार्य है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा। कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मंत्री का पुतला दहन भी किया।

इधर, मंत्री केदार कश्यप ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि – “सर्किट हाउस की घटना को लेकर कांग्रेस ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ी है और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का काम कर रही है। वास्तव में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। मुद्दाविहीन कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है।”

मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ चुका है और प्रदेश की सियासत में यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है।