Thursday, July 16, 2026
Home छत्तीसगढ़ एसीबी की दबिश : भू-अभिलेख शाखा का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

एसीबी की दबिश : भू-अभिलेख शाखा का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

218

The Duniyadari : सूरजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने भू-अभिलेख शाखा, संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में पदस्थ बाबू प्रमोद यादव को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने भू-अभिलेख शाखा में नक्शा काटने (मानचित्र तैयार कराने) के लिए आवेदन किया था। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बदले बाबू ने उससे 20 हजार रुपये की अवैध मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। शिकायत की सत्यापन के बाद आज एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए कार्यालय में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से रकम बरामद कर ली गई है।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह लंबे समय से लोगों से काम करवाने के नाम पर अवैध वसूली करता था।

इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं, आमजन ने एसीबी की टीम की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि ऐसे मामलों पर लगातार सख्त कार्रवाई होती रहेगी।