The Duniyadari:रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के 25 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था के तहत कई अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है।
विभागीय आदेश के बाद अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों में बदलाव होगा। तबादला सूची में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, दंतेवाड़ा, धमतरी, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली सहित कई जिले शामिल हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ. आई. नागेश्वर राव को महासमुंद के प्रभारी CMHO पद से हटाकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर में उप संचालक बनाया गया है।
- डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को सुकमा के प्रभारी CMHO से महासमुंद का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है।
- डॉ. भुवन विजय कुर्रे अब सुकमा जिले के प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वे जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में चिकित्सा अधिकारी थे।
- डॉ. शरद कोहाड़े को बेमेतरा जिले का प्रभारी CMHO बनाया गया है।
- डॉ. अरुण कुमार टोंडर को धमतरी का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है।
- डॉ. यू.एल. कौशिक को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ. आदित्य सिन्हा को जिला चिकित्सालय धमतरी का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. अनिल कुमार शुक्ला अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रभारी CMHO होंगे।
- डॉ. कपिल देव पैंकरा को सरगुजा संभाग का संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।
- डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है।
- डॉ. बलवंत सिंह कोरिया जिले के प्रभारी CMHO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- डॉ. आशीष शर्मा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा जिले का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है।
- डॉ. प्रेम सिंह मार्को को कोरिया जिले के सोनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ किया गया है।
- डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया है।
- डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली जिले का प्रभारी CMHO बनाया गया है।
- डॉ. राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय मुंगेली का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. सत्यम कुमार पटेल की नई पदस्थापना सक्ती जिले के डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई है।
- डॉ. शशांक गुप्ता को बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।
- डॉ. रामप्रसाद तिर्की को बलरामपुर जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. राजेंद्र राय की पदस्थापना जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में की गई है।
- डॉ. अभय सिंह तोमर को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी स्थित जिला चिकित्सालय का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. प्रियंका सक्सेना अब दंतेवाड़ा जिला अस्पताल की प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक होंगी।
- डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय का प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है।
- डॉ. रक्षित जोगी को बिलासपुर के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय का प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। आदेश के जरिए जिलों और संभाग स्तर पर स्वास्थ्य प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।




















