The Duniyadari: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने आर्थिक प्रकोष्ठ को लेकर संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद आर्थिक प्रकोष्ठ के लिए जिला एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में प्रदेश के 36 जिलों के साथ ही पांचों संभागों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इन पदाधिकारियों को संगठन से जुड़ी गतिविधियों और आर्थिक प्रकोष्ठ के कामकाज को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। संगठन स्तर पर की गई इस नियुक्ति के बाद अब संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति देंगे।




















