Friday, August 21, 2026
Home कोरबा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक

189

The Duniyadari: कोरबा। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव सुश्री जरिता लैतफ्लांग के मुख्य आतिथ्य में और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में दिनांक 13 सितम्बर, शनिवार को दोपहर 3 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, ब्लॉक, मंडल, वार्ड कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ पार्षद, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

यह बैठक संगठनात्मक मामलों के साथ-साथ आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।