Tuesday, November 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ नान घोटाला: पूर्व IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, अनिल टुटेजा पर भी कार्रवाई...

नान घोटाला: पूर्व IAS आलोक शुक्ला गिरफ्तार, अनिल टुटेजा पर भी कार्रवाई की तैयारी

209

The Duniyadari : नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े बहुचर्चित नान घोटाले में आज बड़ा मोड़ आया। पूर्व मुख्य सचिव और रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला ने सोमवार को विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, इसी मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना है।

ईडी ने अदालत में दोनों अधिकारियों को लंबी रिमांड पर लेने की मांग की है ताकि उनसे पूछताछ की जा सके। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी और आदेश दिया था कि दोनों को पहले ईडी की कस्टडी और फिर न्यायिक हिरासत में रखा जाए।

नान घोटाला वर्ष 2015 में सामने आया था, जब छापेमारी में करोड़ों रुपये नकद और घटिया चावल-नमक बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि निगम के वरिष्ठ अफसरों ने मिलकर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। इसी मामले में आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा जैसे बड़े अधिकारियों के नाम भी जुड़े, जिन्हें लंबे समय तक राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगे।