Wednesday, July 15, 2026
Home कोरबा दर्री के लाल मैदान में दिखेगा अद्भुत नजारा रावण के दस सिर,...

दर्री के लाल मैदान में दिखेगा अद्भुत नजारा रावण के दस सिर, लेजर शो और आतिशबाजी होंगे

184

The Duniyadari : इस बार 120 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, लेजर शो और आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र

कोरबा। जिले का ऐतिहासिक लाल मैदान एक बार फिर भव्य दशहरा महोत्सव का रंग जमाएगा। आयोजन समिति ने इस बार रावण का 120 फीट ऊंचा पुतला तैयार कराया है। खास बात यह है कि रावण की ऊंचाई में ही उसका कद 112 फीट रखा गया है, जबकि बाकी हिस्से को और भी आकर्षक बनाया गया है।

आज शाम रावण अपने दस सिरों को हिलाते, लाल आंखों से चमक बिखेरते और अट्टहास करते हुए नजर आएगा। दर्शकों के लिए यह दृश्य किसी अद्भुत अनुभव से कम नहीं होगा।

आयोजनकर्ताओं के मुताबिक रात 8 बजे से आसमानी आतिशबाजी और लेजर शो कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके बाद विशालकाय रावण के दहन के साथ दशहरा उत्सव चरम पर पहुंचेगा।