आज का राशिफल : कुछ राशियों पर चमकेगा भाग्य, तो कुछ को रखनी होगी सावधानी

12

The Duniyadari :सोमवार का राशिफल: मेहनत रंग लाएगी, भाग्य देगा साथ

मेष: दिन की शुरुआत उत्साह से होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में खुशी मिलेगी।

वृषभ: खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। व्यापार में थोड़ी रुकावट आ सकती है।

मिथुन: नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी।

कर्क: आज धैर्य और संयम से काम लें। विरोधियों से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

सिंह: आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। किसी जरूरी कार्य में सफलता की संभावना है।

कन्या: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा।

तुला: व्यापार में नया अनुबंध हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

वृश्चिक: निर्णय लेते समय जल्दबाजी न करें। धन निवेश सोच-समझकर करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

धनु: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा।

मकर: संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ: आज किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात लाभदायक रहेगी। पुराने कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।