आज का राशिफल: 7 अक्टूबर 2025 ✨ कहीं सफलता के सितारे चमकेंगे, तो कहीं सावधानी बरतना होगा जरूरी!

16

The Duniyadari : राशियों पर बदलेगा ग्रहों का असर — जानिए कैसा रहेगा आपका दिन!

मेष: आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। कामकाज में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

वृषभ: आज खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में धीमी प्रगति रहेगी, लेकिन शाम तक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन: भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान मिलने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा से लाभ संभव है।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

कन्या: आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। कामकाज में देरी से तनाव बढ़ेगा। परिवार में किसी से मतभेद संभव है। धैर्य बनाए रखें।

तुला: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर विचार होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक: नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के संकेत हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया निवेश लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा।

मकर: आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। घर-परिवार के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ: पुराने दोस्तों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का साथ भाग्यवृद्धि में सहायक होगा।

मीन: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद रहेगी। शाम तक राहत मिलेगी।