Thursday, May 14, 2026
Home छत्तीसगढ़ दिवाली गिफ्ट: एनएचएम कर्मियों के वेतन में 5% की बढ़ोतरी, 1500 कर्मचारी...

दिवाली गिफ्ट: एनएचएम कर्मियों के वेतन में 5% की बढ़ोतरी, 1500 कर्मचारी रह जाएंगे लाभ से वंचित

111

The Duniyadari : रायपुर। राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। शासन ने कर्मियों के वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। यह लाभ 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगा। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल वे अधिकारी और कर्मचारी, जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूरी हो चुकी हैं, उन्हें ही इस वेतन वृद्धि का फायदा मिलेगा। इस नियम के कारण करीब 1500 से अधिक कर्मचारियों को वृद्धि का लाभ नहीं मिल सकेगा।

हड़ताल के बाद अब बहाली की आस

वेतन वृद्धि के साथ-साथ एनएचएम कर्मी अब अपनी बहाली को लेकर भी इंतजार कर रहे हैं। बता दें, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने 33 दिनों तक हड़ताल की थी। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया था। हड़ताल समाप्ति के दौरान सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई चर्चा में बहाली का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद से बर्खास्त कर्मचारी अब भी अपनी सेवा में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।