Friday, June 5, 2026
Home नई दिल्ली सिरहिंद स्टेशन पर चलती ट्रेन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित —...

सिरहिंद स्टेशन पर चलती ट्रेन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित — फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

130

The Duniyadari : नई दिल्ली। पंजाब के सिरहिंद रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12204) के एक कोच में अचानक आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जैसे ही कोच से धुआं उठता देखा गया, रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को सुरक्षित अन्य डिब्बों में शिफ्ट कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की फायर यूनिट और स्थानीय दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के बाद ट्रेन को थोड़ी देर में अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा।