Sunday, March 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ तेलीबांधा में दो मारपीट की घटनाओं में आरोपी तिलक बाघ गिरफ्तार

तेलीबांधा में दो मारपीट की घटनाओं में आरोपी तिलक बाघ गिरफ्तार

53

The Duniyadari : रायपुर। तेलीबांधा क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में शामिल आरोपी तिलक बाघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पहली घटना 14 अक्टूबर की रात हुई, जब भारत वर्मा अपने भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जलविहार कॉलोनी जा रहे थे। इसी दौरान तिलक बाघ और उसके साथी उनसे भिड़ गए और गाली-गलौज के साथ हाथापाई की। दूसरी घटना 15 अक्टूबर की सुबह हुई, जब विनीत पनिका चंडी मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान तिलक ने उनसे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया और नुकीली वस्तु से हमला किया।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने तिलक बाघ को गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी तिलक बाघ 18 वर्ष के हैं और बीएसयूपी कॉलोनी मरीन ड्राइव, तेलीबांधा के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द न्याय के सामने लाने के लिए कार्रवाई जारी है।