Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ आईपीएस तबादला : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों की...

आईपीएस तबादला : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों की नई पदस्थापना

195

The Duniyadari : रायपुर, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नवा रायपुर से जारी इस आदेश के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का प्रभार बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार —

  • मोहित गर्ग (भापुसे 2013) को राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर नियुक्त किया गया है।
  • चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) अब निदेशक (ट्रेनिंग/ऑपरेशन), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय रायपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • अंकिता शर्मा (भापुसे 2018) को राजनांदगांव जिले की नई पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • यदुवली अक्षय कुमार (भापुसे 2018) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के रूप में पदस्थ किया गया है।
  • रतना सिंह (भापुसे 2019) को मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की कमान दी गई है।
  • प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015) अब सक्ति जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
  • पंकज चन्द्रा (भापुसे) को पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव नियुक्त किया गया है।

गृह विभाग के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य में आईपीएस अधिकारियों के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कई जिलों में हाल के दिनों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार सजग है।