Saturday, September 12, 2026
Home कवर्धा कवर्धा में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

195

The Duniyadari :कवर्धा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुखताल में अवैध संबंध के संदेह को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 24 अक्टूबर की रात हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 27 वर्षीय विनोद साहू, निवासी सिंघनपूरी (थाना बोड़ला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने ही चाचा विश्वनाथ साहू के परिवार की एक महिला सदस्य के साथ संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर विनोद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।