Thursday, October 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, उत्तर प्रदेश का था निवासी...

सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर दी जान, उत्तर प्रदेश का था निवासी — वजह अब तक अज्ञात

220

The Duniyadari: दंतेवाड़ा। जिले में तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का रहने वाला था। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। यह घटना गीदम थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ 231वीं बटालियन हेडक्वार्टर की है।

मृतक की पहचान 46 वर्षीय जसवीर सिंह, कॉन्स्टेबल वॉशरमैन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह साथी जवानों ने जब उसके कमरे का दरवाजा देर तक न खुलने पर देखा तो भीतर जाकर पता चला कि वह फंदे से लटका हुआ है। इसकी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को दी गई।

पुलिस और सीआरपीएफ अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।