Wednesday, June 17, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बवाल: कलेक्टर से विवाद के बाद भाजपा विधायकों का वॉकआउट

राज्योत्सव में बवाल: कलेक्टर से विवाद के बाद भाजपा विधायकों का वॉकआउट

139

The Duniyadari : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में सोमवार को उस समय माहौल बिगड़ गया जब भाजपा के जनप्रतिनिधि कलेक्टर के व्यवहार से नाराज़ होकर मंच से उठकर चले गए। इस दौरान कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। खास बात यह रही कि यह पूरा विवाद सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में सामने आया।

सूत्रों के मुताबिक, राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और कलेक्टर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं का कहना है कि कलेक्टर ने कर्तव्यरत कर्मचारियों को डांटते-डांटते, उनके ठीक पीछे बैठे जनप्रतिनिधियों को भी ऊँची आवाज में पीछे जाने को कहा, जिसे उन्होंने “असम्मानजनक व्यवहार” करार दिया।

विधायक दीपेश साहू और पार्टी कार्यकर्ताओं ने घटना की जानकारी मिलते ही विरोध स्वरूप कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और रेस्ट हाउस लौट गए। कार्यकर्ता बताते हैं कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी कलेक्टर के रूखे रवैये ने माहौल खराब कर दिया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद विजय बघेल से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।