Saturday, August 15, 2026
Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा...

बिलासपुर में धर्मांतरण का भंडाफोड़: प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म बदलवाने का खेल, एसईसीएल कर्मचारी हिरासत में”

158

The Duniyadari : बिलासपुर। शहर में एक बार फिर धर्मांतरण विवाद ने माहौल गर्मा दिया है। बुधवार रात सरकंडा थाना क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में चल रही प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण के प्रयास का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले एसईसीएल कर्मचारी राजेंद्र खरे को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, हिंदू संगठनों को सूचना मिली थी कि बसंत विहार में एक मकान में ईसाई धर्म प्रचार के नाम पर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जब कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो सभा में कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही जा रही थीं और लोगों को धर्म बदलने के लिए समझाया जा रहा था।

मौके से ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें और प्रचार सामग्री भी जब्त की गई हैं। इसके बाद हिंदू संगठन के सदस्यों ने मकान के बाहर नारेबाजी की और सरकंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि धर्मांतरण की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।