Saturday, October 10, 2026
Home रायपुर निर्माणाधीन कॉलेज में दर्दनाक हादसा तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर...

निर्माणाधीन कॉलेज में दर्दनाक हादसा तीसरी मंजिल से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

102

The Duniyadari : रायपुर। राजधानी के एक निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को कामकाज के दौरान दुखद हादसा हो गया, जिसमें तीसरी मंजिल से गिरने पर एक महिला मजदूर की जान चली गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से निर्माण स्थल पर हड़कंप की स्थिति बन गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मृतका की पहचान 38 वर्षीय ईश्वरी बाई के रूप में हुई है, जो बेमेतरा जिले से रोजी–रोज़गार के लिए रायपुर आती थीं। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह वह मंगलवार को भी काम पर पहुँची थीं, तभी काम करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे आ गिरीं। आसपास मौजूद लोग तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी और मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे ने निर्माण कार्यों में बरती जा रही सुरक्षा तैयारियों और ठेकेदार की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुजगहन पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और घटनास्थल से अहम तथ्य जुटाए जा रहे हैं।