Saturday, March 7, 2026
Home दुर्ग शासकीय शिक्षिका निलंबित, जांच में आरोप साबितसमयपालन में लापरवाही और अमर्यादित आचरण...

शासकीय शिक्षिका निलंबित, जांच में आरोप साबितसमयपालन में लापरवाही और अमर्यादित आचरण पर कार्रवाई

47

The Duniyadari : दुर्ग। पाटन विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोड़पेण्ड्री में पदस्थ शिक्षिका एलबी शारदा क्षत्रीय के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच पूरी होने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाया है। संयुक्त संचालक, संभागीय शिक्षा दुर्ग द्वारा 4 दिसंबर को जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत सरपंच, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष और जनपद सदस्य ने शिक्षिका पर समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, नियमित रूप से पढ़ाई न कराने, स्टाफ के साथ अनुचित व्यवहार करने और छात्राओं को भ्रमित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई, जिसमें आरोप प्रमाणित पाए गए।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग कार्यालय तय किया गया है। नियमों के अनुसार इस अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।